Sunday 12 April 2020

हिंदी पहेलियाँ

1. छोटा हूं पर बड़ा कहलाता हूं दही के तालाब में नहाता हूं बताओ मैं क्या हूं?

उत्तर : *दहीबड़ा*

2. वह क्या है जिसे आप एक बार खा कर दोबारा नहीं खाना चाहते हैं ?

उत्तर : *धोका*

3. वह क्या चीज है जिसे लड़के रोज पहनते हैं और लड़की साल में एक बार पहनती है?

उत्तर : *जनेव* 

4. ऐसी कौन सी भाषा है जो खाने के काम भी आती है?

उत्तर : *चीनी* 

5. ऐसी कौन सी चीज है जिसे लड़की पहनती भी है और खाती भी है?

उत्तर : *लोन्ग* 

6. ऐसा क्या है जिसे हम देख सकते हैं लेकिन छू नहीं सकते ?

उत्तर : *सूरज* 

7. एक लड़का और एक डॉक्टर शॉपिंग कर रहे थे लड़का डॉक्टर का बेटा था लेकिन डॉक्टर लड़के का पिता नहीं था तो बताओ डॉक्टर कौन था?

उत्तर : *डाक्टर लड़के की माँ थी*

8. कौन सा फल मीठा होने के बावजूद बिकता नहीं है ?

उत्तर : *सब्र का फल*

9. लोग मुझे खाने के लिए खरीदते हैं पर खाते नहीं बताओ क्या?

उत्तर : *खाने की थाली*

10. ऐसी कौन सी चीज है जिसे जितना खींचो वह उतनी ही छोटी होती जाती है?

उत्तर : *सिगरेट* 


11. वह कौन सी चीज है जिसे काटने पर लोग गाना गाते हैं ?

उत्तर : *केक*

12. ₹10 में ऐसा क्या खरीदोगे की पूरा कमरा भर जाए ?

उत्तर : *मोमबत्ती*

13. वह क्या है जो आपके पास जितना ज्यादा होगा आपको उतना ही कम दिखाई देगा ?

उत्तर : *धन* 

14. एक आदमी ने अपने हाथ पानी से धोए फिर भी उसके हाथ भीगे नहीं बताओ कैसे?

उत्तर : *हाथ के दस्ताने पहन रखे थे*

15. ऐसी कौन सी चीज है जो पानी पीते ही मर जाती है ?

उत्तर : *प्यास* 

16. ऐसी कौन सी चीज है जिसे तोड़ने पर कोई आवाज नहीं आती है?

उत्तर : *दिल* 

17. ना भोजन खाता न वेतन लेता फिर भी पहरा डटकर देता बताओ क्या?

उत्तर : *सी सी टीवी कैमरा*

18. वह कौन सी कली है जो बागों में नहीं खिलती पर घर की दीवारों पर खिलती है?

उत्तर : *छिपकली* 

19. ऐसा कौनसा ड्राइवर है जिसे लाइसेंस की जरूरत ही नहीं होती

 उत्तर:- *लोकोड्रायवर*

20. ऐसी कौन सी चीज है जो सभी रात को निकाल कर सोते हैं?

उत्तर : *जुते*


21. वह क्या है जिसे आप जितना भी खा लो आपका पेट नहीं भरता है?

उत्तर : *हवा* 

22. वह क्या है जो हमारे पास ही होती है हम उसे देख सकते हैं लेकिन पकड़ नहीं सकते?

उत्तर : *परचाई*

23. ऐसी कौन सी चीज है जो खरीदते समय हरी होती है लेकिन इस्तेमाल करने पर लाल हो जाती है?

उत्तर : *मेहदी*

24. वह कौन सी चीज है जो जितनी ज्यादा बढ़ती है उतनी ही कम होती जाती है?

उत्तर : उम्र 

25. वह क्या है जो लड़की का नाम भी है और लड़की का सिंगार भी है?

उत्तर: *काजल*

No comments:

Post a Comment