Saturday 7 January 2017

आवले का गुड वाला अचार

आवले का गुड वाला अचार

सामग्री ----
    आवला ---1/2 किलो
पीली सरसो दरदरी पिसी --4 चम्मच
  मेथी दाना ---2 चम्मच पिसा
नमक --4 चम्मच
गुड ---100 ग्राम
सरसो का तेल ---5 चम्मच 
  हल्दी ---2 चम्मच
अजवायन --1 चम्मच
हींग  जरा सा
सोफ --2 चम्मच पिसी
लाल मिर्च --1 चम्मच

विधि
सबसे पहले आवला उबाल ले  व इसकी  फाक बना ले
अब कडाई मे तेल डाले कम गैस रखे
व अब इसमे मसाले डाले
हींग डाले +अजवायन+हल्दी+लाल मिर्च+सोफ +सरसो +मेथी दाना +नमकडाले व भूने
5 मिन्ट तक
अब मसाले भुन जाने पर इसमे गुड डाले
जब गुड पिंघल जाऐ तो थोडा सा पका ले
व इसमे आवले की फाक उबली वाली डाल दे
व 5-7 मिन्ट तक पका ले
व ठंडा होने पर काच के बर्तन मे निकाल ले
आपका आवले का अचार तैयार है

No comments:

Post a Comment