Tuesday 25 October 2016

परवाह

☄☄

"जो मित्र आगे बढ़कर
     होटल के बिल का पेमेंट
     करतें हैं,
     वो इसलिए नहीं कि,
     उनके पास खूब पैसा है;

      बल्कि इसलिए कि……

      *उन्हें पैसों से अधिक*
      *अपने मित्र प्रिय हैं…!*

✍"जो लोग हर काम में
     आगे रहतें हैं, वो इसलिए
     नहीं कि, वे मूर्ख होते हैं;

     बल्कि
     इसलिए कि उन्हें……

     *अपनी जिम्मेदारी का*
     *अहसास होता है…!!*

✍"जो लोग लड़ाई हो चुकने
     बाद भी क्षमा माँग लेते
     हैं,
     वो इसलिए नहीं कि, वो
     गलत थे;

     बल्कि इसलिए कि....

     *उन्हें अपने लोगों की*
     *परवाह होती है…!!*

✍"जो लोग आपकी मदद
     करने के लिए आगे आते
     हैं, वो इसलिए नहीं कि,
     आपका उनपर कोई कर्ज
     बाकी है;

     बल्कि इसलिए कि वे…

   *आपको अपना मानते हैं।*

✍"जो लोग आपको रोज
     "सुप्रभात" अथवा
     "शुभरात्रि" का मैसेज
     भेजते हैं, वो इसलिए नहीं
     कि, वे फुरसतिया होतें हैं;

     बल्कि इसलिए कि..

      *उनमें सतत् आपके*
      *संपर्क में बनें रहने की*
      *भावना होती है…!!*
       
     
☄☄☄☄

No comments:

Post a Comment